{"_id":"5a590b494f1c1b63428b47d5","slug":"11515785033-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी मची
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिकल फैक्ट्री में आग लगी
सिखेड़ा। जौली रोड स्थित त्रिवेणी अल्कोहल, केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग प्लांट से बाहर झाड़ी में लगी। कर्मचारियों ने बमुश्किल आग को बुझा दिया।
त्रिवेणी फैक्ट्री का बड़ा प्लांट है। शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 झाड़ी में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के किसी कर्मचारी ने झाड़ियों में आग जलते देखी तो उसने शोर मचा दिया। आग लगने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई। जीएम जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट के बाहरी हिस्से में झाड़ियों में मामूली आग लग गई थी। कर्मचारियों ने आग बुझाने के संयंत्रों से आग बुझा दी गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।