फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राशन डीलर और ग्रामीण में आपस भिड़े

राशन डीलर और ग्रामीण में आपस भिड़े

Fri, 12 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर और ग्रामीण में आपस भिड़े
राशन डीलर और ग्रामीण में आपस भिड़े
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव सिकंदरपुर में राशन लेने को लेकर डीलर और ग्रामीण में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
गांव सिकंदरपुर निवासी रामनिवास पुत्र पूरण सिंह बृहस्पतिवार को गांव के राशन डीलर सत्यवीर पुत्र मेहर सिंह की दुकान पर राशन लेने गया, जहां उसे पांच किलो अनाज की एक पर्ची देकर अनाज दे दिया गया। वह कुछ समय बाद फिर से आया और अपनी पर्ची खोने के बात कहकर राशन डीलर से दोबारा से पर्ची मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ग्रामीण ने डीलर का रजिस्टर भी फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों को शांत कराया। पुलिस ने रामनिवास और डीलर के पुत्र प्रवेश को हिरासत में ले लिया। थाने में गांव के जिम्मेदार समझौता कराने को जमा।

शांतिभंग की आशंका में चालान काटा
रतनपुरी। पुलिस ने गांव नंगला निवासी दो लोगों को शांतिभंग में चालान किया है। गांव निवासी संजय पुत्र जगदीश और मुकम्मिल पुत्र मुजम्मिल आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed