{"_id":"5a550f2e4f1c1b4b198b5d22","slug":"11515523886-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट परीक्षा में आयुष तायल को सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैट परीक्षा में आयुष तायल को सफलता
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सोमवार को जारी हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट के परीक्षाफल में जनपद के युवा आयुष तायल ने भी सफलता पाई है। आयुष को परीक्षा में 98.3 प्रतिशत अंक मिले हैं। छात्र ने कैट के तीन चरणों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
पहले सेक्शन में 99 प्रतिशत, दूसरे सेक्शन में 97 प्रतिशत अंक, तीसरे सेक्शन में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले वर्ष 2011 में आयुष ने एसडी कालेज में हायर सेकेंडरी में जिला टॉप किया था। वर्तमान में आयुष बंगलौर में यूएसए की एक कंपनी में कार्यरत है। उसकी सफलता से परिजनों में हर्ष का माहौल है। पिता विनीत कुमार ने पुत्र की सफलता पर गर्व किया है। उधर, गांव बझेड़ी निवासी छात्र आजम खान पुत्र अहतेशाम ने यूजीसी द्वारा कराई गई नेट की परीक्षा में सफलता पाई है। आजम ने इतिहास विषय में नेट की परीक्ष उत्तीर्ण की है। छात्र आजम ने एसडी कालेज से बीए और एमए किया है। जबकि श्रीराम कालेज से वकालत का कोर्स किया है।
परीक्षा 12 जनवरी को
मुजफ्फरनगर। डीएवी कालेज के हाईस्कूल के सभी व्यक्तिगत (प्राइवेट) छात्रों की आंतरिक (इंटरनल) मूल्यांकन के लिए परीक्षा 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने दी है।