फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लक्ष्य निर्धारित कर करियर की राह अपनाएं: एसएसपी

लक्ष्य निर्धारित कर करियर की राह अपनाएं: एसएसपी

Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य निर्धारित कर करियर  की राह अपनाएं: एसएसपी
चरथावल। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर कॅरियर की राह अपनाएं, जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। काजल और अमित खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन बने।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एसएसपी ने कहा कि गांधीजी के सादा जीवन, उच्च विचार को वह जीवन में अंगीकृत कर रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता हारने और जीतने दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेना आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है। जिला पंचायत सदस्य आंचल तोमर ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज की पावर एंजिल्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खेलों में विजेता और उप विजेता अंकुर, अमित, उधम सिंह, दीपा, प्रीति, काजल, पूजा, को पुरस्कृत किया। बालिका वर्ग में काजल और बालक वर्ग में अमित ने चैंपियनशिप प्राप्त की। संचालन सत्या वर्मा ने किया। प्रबंधक राकेश वशिष्ठ और प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी क्राइम आरपी चौरसिया, सीओ सदर योगेंद्र सिंह, डॉ बबीता गोयल, मांगेराम, महेश पुंडीर, अतुल वर्मा, मोनका त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed