{"_id":"5a4e6e6e4f1c1b9b518b4f99","slug":"11515089518-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से सिपाही घायल
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से सिपाही घायल
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर में मोंटी होटल के पास ड्यूटी पर आ रहे एक पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह सिपाही ललित पुत्र राजपाल सिंह निवासी गंगानगर मेरठ 100 डायल गाड़ी पर ड्यूटी देने के लिए मेरठ से जानसठ आ रहा था। मीरापुर बाइपास पर वह सड़क के किनारे खड़े होकर जानसठ जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मी सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल सिपाही को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।