{"_id":"5a4a88c84f1c1b9b518b4722","slug":"11514834120-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में उतरी, बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में उतरी, बाल बाल बचे
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खाई में उतरी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। गनीमत यह रही कि कार खाई में पलटी नहीं।
रुड़की निवासी सतीश वर्मा अपने दोस्तों राजीव व पंकज के साथ रविवार रात मेरठ से लौट रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास और गांव रायपुर नंगली के बीच में अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में नीचे उतर गई। कार पलटने के बजाय तिरछी हो गई थी, जिससे कार सवारों की जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने बमुश्किल कार सवारों को सकुशल बाहर निकाला। कार सवारों को मामूली चोटें तक नहीं पहुंची थी। अगर कार खाई में पलट जाती तो कार सवारों के साथ अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने क्रेन से कार को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक कार सवारों ने शराब पी रखी थी।