{"_id":"5a47d9b84f1c1bd1408bfc05","slug":"11514658232-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी में बढ़ें कोच, वैष्णो देवी तक चले शालीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी में बढ़ें कोच, वैष्णो देवी तक चले शालीमार
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रेलवे डीआरएम और अफसरों को दैनिक रेलयात्री संघ ने ज्ञापन सौंपा। यात्री संघ ने कहा कि नौचंदी एक्सप्रेस में कोच बढ़ाई जाए, जबकि शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को वैष्णो देवी के लिए कटरा तक चलाया जाए। इसके अलावा परिसर में बने पुलिस बूथ पर कर्मचारियों के नहीं बैठने की शिकायत की गई। सभी मांगों पर डीआरएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
रेल यात्री संघ ने रेलवे स्टेशन पर गंदगी व्याप्त होने के कारण वीपीएसएसआर कंपनी का करार रद्द करने की मांग की। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में पांच कोच आते हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इसके कोच बढ़ाई जाए। मैमू ट्रेनों को शौचालयों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा भी स्टेशन पर टिकट खिड़कियों पर कर्मचारियों की संख्या कम है। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को माता वैष्णोदेवी के लिए कटरा तक चलाया जाए। राज्यरानी एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर तक चलाने की मांग की गई। रेल यात्री संघ ने परिसर में बनी पुलिस बूथ की शिकायत की है। इस पर डीआरएम ने तत्काल इसकी जांच-पड़ताल कराई। आरपीएफ के इंस्पेक्टर सोनी शर्मा से पूछताछ की, जिसमें इंस्पेक्टर ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ में स्टाफ की कमी है। नतीजतन पुलिस बूथ पर कोई कर्मचारी नहीं बैठ पा रहा है। ।