फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडी के सर्वोच्च सेवाओं में चयनित छात्रों का सम्मान

एसडी के सर्वोच्च सेवाओं में चयनित छात्रों का सम्मान

Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसडी के सर्वोच्च सेवाओं में  चयनित छात्रों का सम्मान
शशांक और गोपाल सेना में लेफ्टिनेंट बने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। विद्यालय के 14 बच्चों का सीबीएसई की वरीयता सूची में चयन हुआ है। इन छात्रों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।

एसडी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने स्कूल के स्वर्णिम इतिहास की श्रृंखला में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के दो छात्रों शशांक वर्मा और गोपाल बालियान का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने छात्रों और अध्यापकों की उपस्थिति में दोनों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि एसडी पब्लिक स्कूल विभिन्न महकते मुस्कराते हुए विभिन्न रंग-बिरंगे पुष्पों का एक ऐसा उपवन है, जिसके अनेक पुष्प समय-समय पर अपनी खुशबू चारों ओर महकाते रहते हैं। सीबीएसई की मेरिट लिस्ट में स्कूल के 14 छात्रों ने 0.1 प्रतिशत की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर बोर्ड की ओर से मेरिट प्रमाण-पत्र प्राप्त किए हैं। इन सभी छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर सीबीएसई मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इनमें पुलकित कुमार जैन, आकाश गर्ग, रिषभ मलिक, अतिशय जैन, मेघा धामा, अर्चित आत्रेय, तुष्टि कर्णवाल, वार्णिक गोयल, अर्चित जैन, मुस्कान गुंबर, सुम्बुल आजम, आयुषी अहलुवालिया, साहिल चावला, मृणालिनी सिंह ने शामिल हैं। एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेलों में भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं टेबिल टेनिस संघ द्वारा आयोजित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में वर्चस्व बालियान और स्पर्श सेठी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य, जनपद और विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित विभोर सिंघल टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में अंडर 19 में वर्चस्व बालियान ने प्रथम स्थान तथा अमन शर्मा द्वितीय स्थान पाया। अंडर 17 में स्पर्श सेठी प्रथम तथा वर्चस्व बालियान द्वितीय रनर अप रहे। इन सभी छात्रों की प्रतिभा को संवारने का श्रेय विद्यालय कोच आरपी सिंह को जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed