{"_id":"5a3c08674f1c1b156b8bda83","slug":"11513883751-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से न्याय की गुहार लगाई
मुजफ्फरनगर। दो दिव्यांग बच्चों को लेकर एक पीड़ित परिवार बृहस्पतिवार को डीएम से न्याय मांगने पहुंचा। इस परिवार ने आरोप लगाया कि उसी के परिवार के लोगों ने उनकी कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया है। उनको कहीं से न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित ने डीएम से न्याय की मांग की है।
रामराज क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी श्रीराम कश्यप अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और दो बच्चों पुत्र शेखर व पुत्री मोनिका के साथ कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचा। श्रीराम के चार बच्चे हैं, इनमें से उक्त दोनों बच्चे विकलांग हैं। शेखर तो जन्मजात दिव्यांग है, लेकिन मोनिका छत से गिर जाने के कारण रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद बिस्तर पर है। श्रीराम ने बताया कि उसके पास गांव में करीब साढ़े पांच बीघा भूमि है। उस पर खेती कर वो अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था, लेकिन पिछले कई वर्षों से उसके हिस्से की तीन बीघा भूमि पर उसके परिवार के ही रोशन लाल कश्यप और उसके परिजनों ने अपना कब्जा जमा रखा है। वे ही कब्जाई हुई उसकी भूमि पर खेती कर रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी। वह जानसठ तहसील में भी कई बार शिकायत कर चुका है। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन उसको कहीं से भी सहायता नहीं मिली। श्रीराम ने अपनी पत्नी के साथ डीएम जीएस प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र सौंपकर भूमि से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। उधर, डीएम ने बताया कि श्रीराम जिस भूमि पर जबरन कब्जे की बात कर रहा है, उसके मालिकाना हक को लेकर आरोपियों के साथ उसका कोर्ट में वाद चल रहा है। ऐसे में प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर सकता।