{"_id":"5a3565e74f1c1bc45b8bc555","slug":"11513448935-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के नीचे लाइनमैन का रिश्तेदार दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के नीचे लाइनमैन का रिश्तेदार दबा
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर।
मंसूरपुर के गांव मुबारिकपुर में कई दिनों से ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गांव के एक मोहल्ले की बिजली बाधित थी। इसकी जगह दूसरा नया ट्रांसफार्मर रखा जाना था। शनिवार को लाइनमैन माजिद गांव में आया और उसके साथ मामा का लड़का रिजवान पानीपत भी था। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद लाइनमैन रिजवान को बाइक से शाहपुर बस अड्डे पर छोड़कर आना था। लाइनमैन खंभों पर चढ़कर मजदूरों के साथ ट्रांसफार्मर उतारने लगा। बराबर में ही ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। जिसमें ट्रांसफार्मर रखा जाना था। जब ट्रांसफार्मर ट्राली में रखने लगे तो अचानक से रस्सी टूट गई और ट्रांसफार्मर दूसरी तरफ गिर गया। जिसके नीचे रिजवान दब गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बामुश्किल ट्रांसफार्मर के नीचे से निजवान को निकाला। रिजवान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।