फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तिसंग बावना मंच का इंडेंट बढ़ाने को धरना-प्रदर्शन

तिसंग बावना मंच का इंडेंट बढ़ाने को धरना-प्रदर्शन

Wed, 13 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
तिसंग बावना मंच का इंडेंट बढ़ाने को धरना-प्रदर्शन
किसानों का इंडेंट बढ़ाने के लिए धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सर्वजातीय तिसंग बावना मंच के किसानों ने गन्ना विकास समिति में इंडेंट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे 18 दिसंबर को समिति में ही किसानों की महापंचायत करेंगे। गन्ना समिति से आरपार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की जाएगी।

गन्ना विकास समिति में धरना देकर बैठे किसानों का कहना है कि शुगर मिल गेट पर समिति द्वारा 45 दिन में किसानों को 62 लाख 18 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट देना है, जबकि अब तक इंडेंट केवल 12 लाख 19 हजार क्विंटल का इंडेंट मिला है। नियमानुसार 18 लाख 67 हाजर 500 क्विंटल गन्ने का इंडेंट मिल जाना चाहिए था। शुगर मिल गेट पर किसानों का प्रतिदिन का इंडेंट 41 हजार 500 क्विंटल बैठता है। इस तरह से मिल गेट का समिति पर किसानों का 6 लाख 48 हजार क्विंटल का गन्ने को वाजिब इंडेंट बनता है। किसानों को मिल गेट का इंडेंट कम मिलने से खेत खाली नहीं हो रहे हैं। नतीजतन किसानों की गेहूं की बुआई भी नहीं हो सकी है। किसानों ने समिति के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों का इंडेंट 17 दिसंबर तक नहीं बढ़ाया गया तो वे 18 दिसंबर को समिति में महापंचायत कर लड़ाई लड़ने की घोषणा करेंगे। धरना व प्रदर्शन करने वालों में मंत्री उधमसिंह, भारतवीर आर्य, जयप्रकाश शास्त्री, विनोद कुमार, प्रमोद अहलावत, सोमपाल सिंह, जयचंद, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र, ओमप्रकाश, रविंद्र सिंह, रमेश चंद आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed