{"_id":"5a205bd44f1c1bd9798bff6a","slug":"11512070100-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ में तीन निकायों की होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ में तीन निकायों की होगी मतगणना
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ में तीन निकायों की होगी मतगणना
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव की तीन नगर पंचायतों की मतगणना जानसठ के डीएवी इंटर कॉलेज में होगी। नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर, भोकरहेड़ी की मतगणना शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से शुरू हो जाएगी। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि तीनों नगर पंचायतों की मतगणना कराने के लिए कुल 32 टेबल लगाई गई हैं। मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद के लिए सात-सात, जानसठ के लिए पांच-पांच, भोकरहेड़ी के लिए चार-चार टेबल लगाई गई हैं। मतगणना कराने के लिए सुरक्षा की सभी तैयारियां बृहस्पतिवार को ही पूर्ण कर ली गई थीं। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि पेट्रोल पंप से डीएवी इंटर कॉलेज तक जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया है। इस मार्ग पर केवल सरकारी अधिकारियों का आवागमन रहेगा।