फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत, तीन की मौत-BIJNOR

कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत, तीन की मौत-BIJNOR

Thu, 21 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत, तीन की मौत-BIJNOR
रामराज/मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मध्य गंगा बैराज के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में दंपति सहित एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात को सुचारु करवाया।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के कस्बा बांकपुर निवासी सुरेश कुमार पुत्र राजपाल पत्नी रुकमेश और पारिवारिक संबंधी एक युवती के साथ बुधवार सुबह कहीं जा रहे थे। जैसी उनकी कार गंगा बैराज के निकट रामराज क्षेत्र में पहुंची, तभी बिजनौर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने गलत साइड आकर कार में सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह घायलों को कार से निकालकर बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतक सुरेश कुमार के मित्र करतार सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी रघुनाथपुर नहटौर जिला बिजनौर की ओर से रामराज थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुर्घटना के बाद दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। उधर, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने मीरापुर और रामराज पुलिस की मदद से जाम में फंसे वाहनों को किसी तरह निकलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed