फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जवान नरेंद्र को अंतिम विदाई, फफक पड़े लोग

जवान नरेंद्र को अंतिम विदाई, फफक पड़े लोग

Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जवान नरेंद्र को अंतिम विदाई, फफक पड़े लोग
सैन्य सम्मान के साथ हुआ नरेंद्र का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव दरियापुर निवासी भारतीय सेना के जवान नरेंद्र कुमार का गांव में शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। सैन्य मुख्यालय से आई सैनिकों की टुकड़ी ने नरेंद्र के शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव में मध्यमवर्गीय किसान हरि सिंह का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा योगेेंद्र और नरेंद्र आर्मी में भर्ती हो गए। तीसरा बेटा सुरेंद्र नौकरी नहीं मिलने पर वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाने लगा। आर्मी इंजीनियर कौर में तैनात नरेंद्र बीमार हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक वह स्वाइन फ्लू से बीमार था। मुंबई के अस्पताल में 14 सितंबर की रात 10 बजे नरेंद्र ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

मेरठ कैंट से सैनिक नरेंद्र का शव लेकर आए कैप्टन एसीएच बरुआ, लेफ्टीनेंट मुकेश कुमार, नितिन बिराज, जवान विक्की, सांतनू, अरविंद, मनोज, शांतनू यादव, मोहित, रणजीत राणा, अशोक आदि ने अंतिम संस्कार के दौरान आर्मी का बैंड बजाया और शस्त्रों को झुकाकर सलामी दी। जम्मू से आए आर्मी सिग्नल कौपर्स के सूबेदार राधेश्याम, हवालदार योगेंद्र, नायक सुनील कुमार, रोहित, हरिओम ने जवान के निधन पर शोक जताया। शनिवार दोपहर बाद खेत में तैयार की गई चिता पर बेटे लवी ने गंगाजल दिया। आर्मी के अधिकारियों के अलावा तहसीलदार मनोज कुमार, भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत ज्ञानेंद्र, प्रधान सतेंद्र आदि ने पुष्प चक्र चढ़ाए। भाई सुरेंद्र ने सैनिक नरेंद्र की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे
रालोद नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, सहकारी बैंक की पूर्व चेयरमैन वंदना वर्मा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, सपा नेता चंदन सिंह चौहान, प्रहलाद चेयरमैन, डायरेक्टर अमित, अरुण कुमार, ब्रजपाल, बबलू चौधरी, तेजपाल, गुड्डू, विनोद गुर्जर, पंकज माहेश्वरी, भीम सिंह, डॉ दिनेश धीमान, लेखपाल हितकर चौधरी आदि लोग गमजदा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed