{"_id":"59bc2c1f4f1c1b1d688b4d92","slug":"11505504287-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉमर्स में भाषण प्रतियोगिता हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉमर्स में भाषण प्रतियोगिता हुई
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी कॉमर्स में भाषण प्रतियोगिता हुई
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स में विश्व परिपेक्ष्य में जनतंत्र की उपयोगिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस हमें एक अवसर प्रदान करता है कि हम विश्व परिपेक्ष्य में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा कर सकें। लोकतंत्र एक प्रक्रिया नहीं एक उद्देश्य है। प्रतियोगिता में निर्णायक पारुल कुमार एवं रूपम सक्सेना रहे। हिंदी में बोलने पर प्रथम पुरस्कार अक्षय मलिक, द्वितीय इशिका भारद्वाज, तृतीय अब्दुल मलिक, सांत्वना पुरस्कार दिव्या को मिला। अंग्रेजी में बोलने पर पहला पुरस्कार नैना, द्वितीय आयुषी गुप्ता, तृतीय अनंत वशिष्ठ, सांत्वना नेहा और आख्या को मिला। प्रतियोगिता में अदिति संगल, कविता, अनुज, अंकुर, गीतिका, सोहम, निताशा, रूबी, स्नेहा, ईशा जैन, आयुष भारद्वाज आदि का सहयोग रहा। संचालन रावी जैन ने किया।