{"_id":"5984cc2b4f1c1bc0328b4745","slug":"11501875243-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण ने घेरा थानाभवन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण ने घेरा थानाभवन मार्ग
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण ने घेरा थानाभवन मार्ग
चरथावल। थानाभवन मार्ग पर सड़क किनारे लकड़ी आढ़त लगने से आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डीएम से मुख्यमार्ग से अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई है।
कस्बे में नहर के पास लकड़ी की बड़ी मंडी है। आढ़त पर रोजाना लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी कर बोली लगाई जाती है। जिससे सड़क पर थानाभवन मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति रहती है। लकड़ी के सड़क पर डालने से बरसात के दिनों में किनारों पर कीचड़ और गंदगी से लोगों का आना जाना दुभर हो गया है। लकड़ी आढ़त के समीप चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज स्थित है, जिससे छात्र-छात्राएं कीचड़ के रास्ते से गुजर कर कॉलेज जाने को विवश हैं। पुलिस प्रशासन भी सड़क से अतिक्रमण हटवाने में नाकाम है। इसके अलावा चरथावल बस स्टैंड पर सड़क किनारे दोनों तरफ अतिक्रमण पहले की तरह हो गया है। जिला सहकारी बैंक मार्केट के बाहर अवैध कब्जे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। राकेश वशिष्ठ, अतुल सिंघल, मोहन सिंह, रामकुमार, रामभूल सिंह ने डीएम से जनहित में मुख्यमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है।