{"_id":"594c1d7a4f1c1ba16a8b457c","slug":"11498160506-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चोरी होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चोरी होने पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर चोरी होने के विरोध में प्रदर्शन
भोपा। किसान के घर से ट्रैक्टर चोरी होने पर सैकड़ों किसानों ने थाने पर प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर की बरामदी की मांग की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी किसान कपिल कुमार पुत्र कृष्ण अवतार ने भोपा थाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा कायम कराते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहा था। घर के आंगन में उसका ट्रैक्टर खड़ा था। बृहस्पतिवार सुबह कपिल की माता मिथलेश जब पशुओं को चारा आदि करने नीचे आई, तो वहाँ से ट्रैक्टर गायब मिला। कपिल ने यह सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। सैकड़ों लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भोपा थाने पहुंचे और सीकरी चौकी प्रभारी का घेराव करते हुए ट्रैक्टर की बरामदगी और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों में रुपेश कुमार, प्रधान विजेपाल, पूर्व प्रधान सतीश, संजीव राठी, सुनील कुमार, जयपाल सिंह, अनुज, रविन्द्र, आजाद, सचिन, भाकियू नेता धर्मपाल सिंह धीराहेड़ी शामिल रहे।