फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, स्वच्छ हवा और जीवन पाओ

पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, स्वच्छ हवा और जीवन पाओ

Mon, 20 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, स्वच्छ हवा और जीवन पाओ
पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, स्वच्छ हवा और जीवन पाओ
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान की कड़ी में श्री जैन इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपने लेख के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण एवं उसके समाधान के उपाय समझाए। जल प्रदूषण रोकने के लिए वृक्षों का कटाने रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की सलाह दी गई।
छात्राओं ने बताया कि रेडियोधर्मी प्रदूषण आने वाली पीढ़ी के लिए भी हानिकारक होगा, क्योंकि रेडियोधर्मी प्रदूषण का हमारे मस्तिष्क पर अधिक प्रभाव पड़ता है। मोटरकार, बस, जेट विमान, ट्रैक्टर, लाउडस्पीकर, बाजे और कारखानों के रसायन से निकलने वाला ध्वनि प्रदूषण भी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फसलों में अंधाधुंध कीटनाशकों का इस्तेमाल भी हमारे लिए विभिन्न बीमारियों का कारण बन रहा है। छात्रा कहकंशा, दुर्गा शर्मा, शिवानी, कालोज, सोनिया, ज्योति, अन्नू और कशिश गोयल ने सरकार से प्रदूषण की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पेड़ों का कटान रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। साथ ही शपथ ली कि वह भी अपने घर आंगन में एक पौधा जरूर लगाएंगी, ताकि स्वस्थ जीवन जीया जा सके।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता और हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हम स्वयं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे तो यही हमारी राष्ट्र और समाज के प्रति सच्ची सेवा कहलाएगी। तब हम सच्चे राष्ट्र और देशभक्त का निर्माण कर एक नये युग का आह्वान कर सकने में सफल होंगे, क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में ही शुद्ध वायु और शुद्ध मानसिकता का जन्म संभव है। - डा. सुशील पुंडीर, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि पर्यावरण संरक्षण करेंगे। समाज में जन जाग्रति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताने का पूर्ण प्रयास करेंगे। - पूजा बंसल, शिक्षिका

हम बदलेंगे तो युग बदलेगा। इसलिए स्वयं को जागरूक बनाएं तो पर्यावरण संरक्षण की समस्या का भी स्वयं समाधान संभव हो जाएगा। - रीना सैनी, शिक्षिका

पर्यावरण संरक्षण आज हमारे लिए एक चुनौती बनती जा रही है। यदि आज की युवा शक्ति इसके लिए जागरूक नहीं हुई तो भविष्य में हम अपनी पीढिय़ों को शुद्ध जल और वायु की जगह जहर विरासत में देकर जाएंगे। अब निर्णय हम सबका है, क्योंकि आज का संरक्षण कल की सुरक्षा का आधार होगा। - विपिन गुप्ता, शिक्षिक

छात्राओं ने दिया नारा
इस नगरी की बात निराली, सबने घर-घर में गंदगी पाली, गंदगी से तुम नाता तोड़ों, स्वच्छता से तुम नाता जोड़ों, पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, स्वच्छ हवा और जीवन पाओ।


अमर उजाला का अभियान एक सराहनीय कदम
अमर उजाला के अथक प्रयास के परिणाम स्वरूप नारी शक्ति को जाग्रत करने के लिए अपराजिता अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में हम सबके समक्ष रखा गया है। वास्तव में यह अभियान अपने शीर्षक को पूर्ण रूप से व्यक्त करता है कि कभी पराजित न होने वाली नारी शक्ति पर्यावरण को भी सदैव संरक्षित कर सकने में पूर्ण सहभागी बनेगी। उन्होंने कहा कि, हो सभी विद्वान जिससे देश का उद्धार हो, हर कला में हो प्रवीणा जाति कुल का मान हो, बुद्धि, कौशल कर्म से धन होना चाहिए, बालिकाओं को गुणों की खान होना चाहिए। - डा. दीपक शर्मा, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed