फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अल्लाह की बारगाह में बिताई पूरी रात

अल्लाह की बारगाह में बिताई पूरी रात

Mon, 22 Apr 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
अल्लाह की बारगाह में बिताई पूरी रात
देश में अमन-चैन के लिए दुआ की
विज्ञापन

पुरकाजी। शब-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी रात इबादत में बिताई। इस मौके पर मस्जिदों में तकरीरें हुईं, जिसमें वक्ताओं ने नेक रास्ते पर चलने की अपील की। देश में अमन चैन की दुआ की गई।

शब-ए-बरात की रात मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह की बारगाह में गुजारी। उलमा ने कुरान ए पाक पर अमल करने का आह्वान किया। मुस्लिम अकीदतमंदों ने कब्रिस्तान में जाकर अपने बुजुर्गों की मगफिरत के लिए दुआ की। पूरी रात इबादत में गुजारी। इस मौके पर कस्बे में मस्जिद हलवाइयान में जलसा आयोजित किया गया, जिसमें मौलानाओं ने कुरान-ए-पाक के मुताबिक जिंदगी गुजारने और उस पर अमल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुरान-ए-पाक इंसान को सच्चाई का रास्ता दिखाता है। इसलिए सभी को चाहिए कि सच्चाई पर चलते हुए जिंदगी गुजारे। जलसे में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed