फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां-बच्चों के शव पहुंचने पर कुटेसरा में मातम पसरा

मां-बच्चों के शव पहुंचने पर कुटेसरा में मातम पसरा

Sat, 20 Apr 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मां-बच्चों के शव पहुंचने पर कुटेसरा में मातम पसरा
चरथावल। सड़क हादसे में चार मौत के बाद कुटेसरा और निरधना में कोहराम मचा गया। कुटेसरा में शुक्रवार सुबह मां और दो बच्चों के शव पहुंचने पर मातम पसर गया। गमगीन माहौल में तीनों शवों को नमाज ए जनाजा के बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। उधर, निरधना में गमगीन माहौल में शाहनवाज का शव पहुंचा।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर चौकी के पास बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में नावला से बाइक से लौट रहे निरधना निवासी शाहनवाज और कुटेसरा निवासी तरन्नुम, उसके दो बच्चे रेहान, हमजा की मौत हो गई थी। प्रशासन ने चारों शवों का रात में पोस्टमार्टम कराया। सुबह तीन शव कुटेसरा और एक शव निरधना पहुंचा, तो परिजनों के साथ ग्रामीण फफक पड़े। दोपहर कुटेसरा में तीनों शवों को गमगीन माहौल में दफनाया गया। प्रधान के पति ईशा त्यागी ने बताया कि एक साथ तीन मौत होने से गांव में हर किसी की आंखें नम हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने रात में अलसुबह चारों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया था। उधर, मृतक महिला का पति और उसके माता पिता टाटा जमशेदपुर से गांव में पहुंच गए। उनके आने पर दोपहर बाद शवों की दफनाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed