{"_id":"5ca3ac73bdec22140a175eb6","slug":"111554230387-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक किया
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के ललित कला विभाग द्वारा 19 अप्रैल से होने वाले तीन दिवसीय फैशन शो का रिहर्सल किया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न परिधानों को मॉडल्स ने रैंप पर प्रदर्शित किया।
ललित कला विभाग की अध्यक्ष रूपल मलिक ने बताया कि ललित कला विभाग द्वारा फैशन के विद्यार्थियों को मंच देने के लिए 19 से 21 अप्रैल तक फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों ने युवाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए अपने कलेक्शन बसंत, स्ट्रीट वियर, खादी मेरी पहचान, वेड मी गुड, हकुनामताता, वॉटर, डेनिम विद फ्लोरल, लाइंस गो वाइड आदि थीम्स पर परिधान तैयार किए हैं। मंगलवार को आयोजित मिनी फैशन शो में विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियों का परीक्षण किया। इस दौरान श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्राचार्य डा. मनोज धीमान ने बिन्नू पुंडीर, डा. रविंद्र धीमान, डा. आशीष, रजनीकांत, मीनाक्षी काकरान, रीना त्यागी, अनु नायक, पूनम पाल, तरुण, प्रीति और विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।