{"_id":"5c82bbeebdec2214283614e7","slug":"111552071662-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की मौत पर हंगामा किया
शाहपुर। गांव सांझक में सड़क के किनारे ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कर जाम खुलवाया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सांझक निवासी 13 वर्षीय इमरान पुत्र यासीन शुक्रवार शाम सड़क के किनारे साइकिल चला रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक किया, तो साइकिल सवार किशोर इमरान ट्रक की चपेट में गया। सड़क हादसे में वह घायल हो गया। घटना को देख मौके पर पहुंचे लोग और परिजन घायल किशोर को उपचार हेतु मेरठ के लिए रवाना हो गए, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, ग्रामीणों को इमरान की मौत की सूचना मिली, तो ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग शुरू कर दी। सूचना पर शाहपुर थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्राम प्रधान ने बताया की इमरान की घायल के चलते मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी थी।