{"_id":"5c82b88bbdec22140e106857","slug":"111552070795-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंप पर मिलावटी पेट्रोल को लेकर हंगामा
खतौली। बाइक सवार युवकों ने मिलावटी पेट्रोल को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के दौरान कई वाहन सवार बिना पेट्रोल डलवाए पेट्रोल पंप से चले गए। लोगों ने बमुश्किल युवकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
नगर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक ने पेट्रोल डलवाया था, जिससे बाइक खराब हो गई। मिस्त्री ने बताया कि मिलावटी पेट्रोल डलवाने की वजह से बाइक खराब हुई है। युवक ने इस बारे में अपने साथियों से बताया। शुक्रवार को तीन चार बाइकों पर बैठकर युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पेट्रोल पंप पर इन युवकों ने मिलावटी पेट्रोल देने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। मिलावटी पेट्रोल को लेकर कई वाहन चालक बिना तेल डलवाए वहां से चले गए, जिससे पेट्रोल पंप मालिक को काफी नुकसान भी हुआ। हंगामा होने पर पेट्रोल पंप पर भीड़ एकत्र हो गई थी। लोगों की भीड़ ने हंगामा करने वाले युवकों को बमुश्किल समझाबुझाकर मामला शांत किया।