{"_id":"5c7d7132bdec22145a0e9284","slug":"111551724850-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में मेले का उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में मेले का उदघाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर में मेले का उद्घाटन
सिखेड़ा। महाशिवरात्रि पर्व पर गांव भंडूरा स्थित शिव मंदिर में आयोजित मेले का उद्घाटन बसपा नेता पुष्पांकर पाल भिक्की ने किया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।
इस मंदिर के पुजारी आलोकानंद सरस्वती ने बताया कि यहां के नवाब के खेत में जुताई करते हुए शिवलिंग उभर आया, तो नवाब ने जमीन से इसे हटाने के लिए हाथियों से निकलवाने का प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहा था। आजादी के बाद हिंदुओं ने इस जमीन के टुकड़े को खरीद कर मंदिर का निर्माण कराया था। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में आसपास के श्रद्धालु भारी संख्या में आते हैं। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बबलू कुमार, उपाध्यक्ष चौधरी समय सिंह, कंवर पाल, प्रमोद, ऋषिपाल, संजय कश्यप, चौधरी इंद्र, महेंद्र सिंह प्रजापति, राजकमल, नरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।