{"_id":"5c21265bbdec2257235e676d","slug":"111545676379-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर संधावली में नवविवाहिता पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर संधावली में नवविवाहिता पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर संधावली में नवविवाहिता पर फायरिंग
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर गांव संधावली में रिश्तेदार के घर जा रही नवविवाहिता पर बाइक सवार तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। पीड़िता ने फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान अपने पति, ससुर व ननदोई के रूप में करते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच में मामला फर्जी पाया गया है। डॉक्टरों ने भी महिला को लगी चोट के गोली से लगने से इंकार किया है।
शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हुसैनिया कॉलोनी निवासी सरताज की बेटी नुसरत का 17 दिसंबर को जानसठ निवासी शाहनवाज से प्रेम विवाह हुआ था। एसआई सुनील नागर के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इस संबंध में नवविवाहिता द्वारा शनिवार को जानसठ कोतवाली में भी तहरीर दी गई थी। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे नवविवाहिता अपनी बहन मुसर्रत निवासी मदीना चौक और मौसी राबिया पत्नी मासूम निवासी त्यागी चौक के साथ गांव संधावली निवासी रिश्तेदार सरताज के यहां जा रहीं थी। आरोप है कि जैसे ही वे नेशनल हाईवे से संधावली मार्ग पर मुड़ी, बाइक पर तीन लोग वहां पहुंचे और नवविवाहिता नुसरत पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली नुसरत के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गई।