{"_id":"5bc0e8a9bdec2269b8462841","slug":"111539369129-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग व महिलाओं के वोट बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग व महिलाओं के वोट बनाए जाएंगे
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। शुक्रवार को मीरापुर विधानसभा सभा क्षेत्र के बूथ अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फिलहाल मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 13 अक्तूबर को समस्त बूथों पर विशेष कैंप लगाकर सिर्फ महिलाओं और दिव्यांग के वोट बनाए जाएंगे। तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 14 अक्तूबर को भी सभी बूथों पर वोट बनाने का कार्य होगा। इस संबंध में उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वह व्यापक प्रचार प्रसार करने के बाद अपने बूथों पर उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।