{"_id":"5b7f08b542c792466f4a147d","slug":"111535051957-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म-16 नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म-16 नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी इंटर के शिक्षक और कर्मचारी धरने पर बैठे
मुजफ्फरनगर। आयकर विवरण संबंधी फार्म-16 उपलब्ध नहीं कराये जाने पर एसडी इंटर कॉलेज में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि फार्म नहीं मिलने से आयकर रिटर्न दाखिल करना मुश्किल हो गया है। 18 अगस्त को संस्था प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद भी शिक्षकों और कर्मचारियों को फार्म-16 उपलब्ध नहीं कराया गया। आयकर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त नियत की गई है। शिक्षक सतेश्वरी गौतम, मुजफ्फर अली, श्रवण कुमार, प्रवीण कुमार, रवि भूषण, अनिल मित्तल, यशपाल सिंह, अनिल शर्मा, मनीष गर्ग, विनेश चंद्रा, राजबल सैनी, राजकुमार, प्रमोद बंसल आदि शामिल रहे।
तहसीलदार सदर सहित तीन डिप्टी कलेक्टर बने
मुजफ्फरनगर। जिले के तीन तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। जिन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के लिए प्रमोशन हुआ है, उनमें सदर तहसीलदार रंजीत सिंह, तहसीलदार रतन और दीपक कुमार शामिल है। फिलहाल तीनों डिप्टी कलेक्टर को जिले में ही पोस्टिंग दी गई है।
डीएवी के विद्यार्थियों ने एकत्र की राहत सामग्री
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने केरल बाढ आपदा से पीडितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित की है। राहत सामग्री छात्र-छात्राओं के माध्यम से एकत्र की जा रही है। एकत्रित करने के बाद इसे केरल भेजा जायेगा।