{"_id":"5b68997b4f1c1bb15c8b6c23","slug":"111533581691-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष
मुजफ्फरनगर। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों के बाहर लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात रहे। सावन माह के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिवालय हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष से गूंज गए। वहीं, कांवड़िय़ों का गंगाजल लाने का क्रम लगातार जारी है। सुबह से ही शहर के शिवचौक, अंसारी रोड पर भौरावाला मंदिर, गांधी कॉलोनी के शिव मंदिर, पटेलनगर में शक्ति मंदिर समेत कूकड़ा आदि के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ शिव चौक पर रही। उधर, मंदिरों में उमड़ी भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। अधिकारियों ने आरएएफ के जवानों के साथ मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।