फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कालोनी में हुई यातायात गोष्ठी में छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से भी यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने का आह्वान किया गया।
एसपी यातायात बीबी चौरसिया ने कहा कि सड़कों पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों के पालन करने से ही सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को विस्तार से यातायात के नियमों की जानकारी दी। कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूरी है। पीछे बैठने वाले भी हेलमेट लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। टीएसआई राजेश कुमार सिंह, एसआई अनिल कुमार ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही छात्राओं के प्रश्नों का जवाब दिया। सोमनाथ भाटिया, बबीता, राजिबया, देवराज अरोरा, मुकुल, उप प्रधानाचार्य मोनिका आदि मौजूद रहे। बाद में कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


कबड्डी टीम का चयन आज
शाहपुर। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव सोरम में जनपद स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ी का वजन अधिकांश 65 किल ग्राम हो और खिलाड़ी की उम्र 20 वर्ष से कम हो। उन्होंने बताया कि टीम में अन्य जनपदों के खिलाड़ी का चयन नहीं किया जाएगा। चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed