फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर प्रदर्शन

भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर प्रदर्शन
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के विद्युत उपकेंद्र पर अघोषित विद्युत कटौती तथा विद्युत बिलों में हो रही अनियमितताओं को लेकर भाकियू ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में विद्युतकर्मियों को धूप में बैठाकर समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

भाकियू नेता नवीन सहरावत ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही व तानाशाही के चलते कस्बे में मात्र 13 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बिलों में भी भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। भाकियू नेता तथा कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद विद्युतकर्मियों को धूप में बैठाकर कस्बावासियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात कर कस्बे की विद्युत सप्लाई को तत्काल प्रभाव से 13 घंटे से बढ़ाकर 18 घंटे कर दिया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में विद्युत कटौती या बिलों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed