फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक की संदिग्ध हालात में मौत

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाबरी। थानाक्षेत्र के गांव करौदा हाथी के जंगल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव गांव के जंगल में ट्यूबवेल की हौज के निकट पड़ा मिला।
सोमवार को करौदा हाथी गांव के जंगल में ट्यूबवेल की हौज के पास युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान गांव हाथी करौदा निवासी 23 वर्षीय दीपक के रूप में परिजनों ने की। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले शनिवार को दीपक हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से गया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। थाना प्रभारी के मुताबिक कुछ लोगों ने उसे रविवार शाम को खेत की तरफ जाते हुए देखा था, लेकिन परिजनों को उसकी जानकारी नहीं हुई। शव के निकट सल्फास की खाली शीशी पड़ी मिली। पास में ही जूते और लोवर भी पड़े मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पर गढ़ीपुख्ता थाने में 2016 में लूट के तीन व चोरी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह ठीक चल रहा था और उसके खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक शामली में शूटिंग का प्रशिक्षण भी ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed