{"_id":"5b41101b4f1c1b84468b52d0","slug":"111530990619-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल गेट पर किसानों का चौथे दिन भी बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल गेट पर किसानों का चौथे दिन भी बेमियादी धरना
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल गेट पर किसानों ने धरना दिया
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर किसानों का घटतौली का पैसा तथा ब्याज सहित गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भी किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। मिल गेट पर नौ जुलाई को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के बैनरतले किसानों का मिल गेट पर शनिवार को भी बेमियादी धरना जारी रहा। धरने पर जयप्रकाश शास्त्री, सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, चौधरी उधम सिंह आदि ने कहा कि शुगर मिल को हर कीमत पर भुगतान करना पड़ेगा। किसान अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। नौ जुलाई को मिल गेट पर किसानों की महापंचायत होगी, जिसमें किसानों के हक की लड़ाई के लिए आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। धरनास्थल पर पीतम सिंह, विजयपाल सिंह चेयरमैन, आशु कुमार, भोला, योगेंद्र, विरेंद्र खटाना, कालूराम, चौधरी अतर सिंह, चौधरी सराफत बेग, चौधरी उदयवीर सिंह, प्रवेश उर्फ लटूरे, प्रमोद अहलावत, रामनिवास, बाबूराम गुर्जर, सुमित कुमार एडवोकेट, बोबी मीरापुर आदि किसान मौजूद रहे।