फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रतनपुरी में कैंसर से पीड़ित ग्रामीण की मौत

रतनपुरी में कैंसर से पीड़ित ग्रामीण की मौत

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी में कैंसर से पीड़ित ग्रामीण की मौत
रतनपुरी। रतनपुरी में जानलेवा बीमार कैंसर से पीड़ित एक ओर ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

रतनपुरी निवासी 46 वर्षीय टोमल कश्यप पुत्र शिवचरण कश्यप पिछले दो साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। वह उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भी गया। इसके अलावा उसने छह माह पहले एक ऑपरेशन मेरठ में कराया था। इसके बाद विगत अप्रैल में ही उसका दूसरा ऑपरेशन भी मेरठ अस्पताल में ही हुआ। लेकिन वह अपनी बीमारी से उबर नहीं पाया। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर भी अब जवाब दे चुके थे। जिस कारण परिजन अब उसकी घर पर ही देखभाल कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व पिछले माह ही रतनपुरी निवासी श्याम सिंह पुत्र धर्मी की भी कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। रतनपुरी की काली नदी के प्रदूषित पानी से होने वाली जानलेवा कैंसर की बीमारी से अब तक कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों में कैंसर की बीमारी को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed