फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीखी योग क्रियाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीखी योग क्रियाएं

Fri, 22 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीखी योग क्रियाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीखी योग क्रियाएं
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे योगाभ्यास किया गया। योग गुरु स्वामी आनंदवेश महाराज ने योग से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। साधकों को योग क्रियाएं कराई। खंड विकास अधिकारी ब्रहमपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, युवा भाजपा नेता अमित राठी, एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य राजपाल मलिक, फूलचंद, ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गुफरान, अमित कुमार, अंकित राजपूत, रविंद्र सहरावत, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत कार्यालय भोकरहेड़ी में आयोजित योग कार्यक्रम में कार्यालय लिपिक प्रेम सिंह ने योग को शरीर के लिए आवश्यक बताया। चेयरमैन के पति व सभासद रविदत्त ने योग क्रियाओं को सीखकर प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। इस मौके पर सभासद पति रामवीर सिंह, सतीश कुमार, सुभाष, ब्रहमसिंह, कविंद्र कुमार, भूपेंद्र वाल्मीकि तथा सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। इंटर कालेज भोकरहेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, डा. कर्णवीर सिंह, पंडित रामकुमार शर्मा, जयवीर सिंह, डा. धीरेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, बिजेंद्र लंबरदार, मदनपाल एडवोकेट आदि रहे। शुक्रताल कारगिल शहीद स्मारक पर योग दिवस मनाया गया। जिसमें योगाचार्य पूर्व सैनिक मांगेराम ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपाल भाती, मयूरासन व योग के बारे में जानकारी दी। शरद वत्स, शबी हैदर, खुर्शीद आलम, नत्थूसिंह, प्रवेश, प्रमोद ध्यानी, सत्येंद्र, बबलू, भूदेव, रमेश, जयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed