{"_id":"5b26ad754f1c1b315d8b5a4c","slug":"111529261429-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की भर्ती परीक्षा आज, 15 परीक्षा केंद्र बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की भर्ती परीक्षा आज, 15 परीक्षा केंद्र बनाए
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की भर्ती परीक्षा आज, 15 परीक्षा केंद्र बनाए
मुजफ्फरनगर। यूपी पुलिस और पीएसी में नागरिक आरक्षी पदों के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से होगी। दो दिन तक होने वाली परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शहर के सभी मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था की है, ताकि आने जाने में परेशानी न हो सके।
सोमवार और मंगलवार को ये परीक्षा होगी। इसके लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, भागवंती सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशनल, एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, जैन कन्या पाठशाला, एसडी गर्ल्स इंटर कॉजेल आदि शामिल हैं। एग्जाम के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफ्रिक बीबी चौरसिया ने बताया कि परीक्षा की तमाम तैयारी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों के बीच परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह दस से 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। दोनों दिन करीब 42 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शांति व्यवस्था के लिए शहर के सभी मुख्य मार्गो और चौराहों पर पुलिस की डयूटी लगा दी गई है। सभी अभ्यर्थी गैर जनपदों के होंगे।उधर, डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है।