फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल वितरित

दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल वितरित

Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल वितरित
दिव्यांग तकनीक का सहारा लेकर आगे बढे़ं : बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। तकनीक का सहारा लेकर दिव्यांग भी जीवन में ऊंचाईयों को छू सकते हैं।

जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित कार्यक्रम में दिंव्यांगों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों के हित के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा और दिव्यांग पेंशन आदि की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है। जिन दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए नहीं कराया है, वे चिकित्सा विभाग की टीम से अपना पंजीकरण कराकर ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरणों को प्राप्त कर सकते हैं। विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, कपिल देव अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल एवं कृत्रिम अंग वितरित किए। डीएम ने बताया कि दिव्यांगों की शल्य चिकित्सा अनुदान की धनराशि बढ़ाकर दस हजार रुपये की गई है। उन्होंने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनांतर्गत सहायतार्थ दी जाने वाली धनराशि में वृद्धि की गई है। दिव्यांगजनों को शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार राशि बढ़ाकर 35 हजार प्रति दंपति की गई है। कार्यक्रम में 324 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 16 को एमआर किट, 11 को हियरिंग मशीन, 19 को व्हीलचेयर दी गई। कार्यक्रम में दिव्यांग युवक तपस भारद्वाज को हाईस्कूल, इंटर में टॉप करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed