फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मरीजों ने सीएचसी पर हंगामा किया

मरीजों ने सीएचसी पर हंगामा किया

Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मरीजों ने सीएचसी पर हंगामा किया
मरीजों ने सीएचसी पर हंगामा किया
विज्ञापन

बुढ़ाना। कुत्ते के काटने का इंजेक्शन न होने से नाराज मरीजों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। मरीजों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

कस्बे की सीएचसी पर सोमवार को मरीजों ने हंगामा किया। मरीजों ने बताया कि अस्पताल से उन्हें कोई दवाई नहीं दी जा रही है। आरोप है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य डाक्टर मरीजों को दवाई लिखकर पर्चा हाथ में थमा देते हैं। मरीजों को दवाई बाहर से खरीदनी पड़ती है। यह भी आरोप है कि पर्चे बाहर भेजने के लिए डाक्टरों की मेडिकल स्टोर वालों के साथ साठगांठ है। हंगामा करने वालों ने बताया कि सीएचसी पर कई माह से इंजेक्शन भी नहीं है। मरीजों को मेडिकल स्टोर से मनमानी कीमत पर इंजेक्शन खरीदने पड़ते है। दूसरी ओर, प्रभारी चिकित्साधिकारी सतीश कुुमार का कहना है कि उन्हें जिला मुख्यालय से कुत्ते काटने के इंजेक्शन नही मिल पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मुकेश, कृष्णपाल, देवेंद्र, सोहनबीरी, संजीदा, सबा, सलमा, रुकसाना, अफसाना, रिहाना, साहिल, शाबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed