फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न
खतौली। पवित्र मुकद्दस रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई। जानसठ तिराहे की मरकजी मस्जिद में मुफ्ती उस्मान ने बयान फरमाते हुए बताया कि इंसान को नेक रास्तों पर चलना चाहिए। हमें दूसरों की मदद के लिए खड़ा रहना चाहिए। मुफ्ती ने बताया रमजान माह में जकात, खैरात, सदका निकालना हर मुस्लिम का फर्ज है। लोग अपने घर में रखी मालियत के हिसाब से जकात और खैरात निकालकर गरीबों में या जरूरतमंद लोगों में बाटें। नमाज के बाद कस्बे की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों ने देश में भाईचारा और अमन शांति के लिए दुआ की। मस्जिद अकबर खो में मुफ्ती उस्मान, मस्जिद कुरेशियान में मौलाना मुददासिर, मस्जिद तहसील में कारी दिलशाद ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

रमजान माह में बुराई से बचे
शाहपुर। कस्बे और देहात में रमजान माह के दूसरे जुम्मे पर विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अमनो चैन की दुआ की। कस्बे में मौलाना अब्दुल अजीज ने कहा कि रमजान का महीना पाक महीना शहै, हमे इस पाक महीने में बुराई से बचना चाहिए और निर्धन व असहाय लोगो की मदद करने आगे आना चाहिए । कस्बे के अलावा क्षेत्र के गांव सांझक, तावली , हरसौली, बसीकलां, पलड़ी, शोरम, कसेरवा आदि दर्जनों गांवों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed