फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों का उत्पीडन नहीं होने देंगे-चेयरमैन

किसानों का उत्पीडन नहीं होने देंगे-चेयरमैन

Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों का उत्पीडन नहीं होने देंगे-चेयरमैन
किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे : चेयरमैन
विज्ञापन

जानसठ।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन सतपाल पाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
रविवार को जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन व भाजपा नेता सतपाल पाल का जानसठ पहुंचने पर भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मोहल्ला हुसैनपुरा में भाजपा नेता अंकुर पाल के निवास स्थान पर कार्यक्रम में चेयरमैन ने कहा कि जिले के प्रत्येक किसान की समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में माफिया ने सहकारिता विभाग पर कब्जा कर रखा था। भाजपा ने उनका तिलिस्म तोड़ने का काम किया है। इस दौरान एक भाजपा नेता द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं पर दूसरी पार्टी से आने का आरोप लगाया। इस पर कार्यकर्ता बिगड़ गए उन्होंने भाजपा के एक नेता द्वारा की जा रही अवैध वसूली का मुद्दा उठाया, जिसको लेकर कार्यक्रम में काफी देर तक हंगामा हुआ। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि पार्टी की छवि खराब करने वाले नेता व कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल और संचालन सतीश ने किया। इस मौके पर ब्रजेश रस्तोगी, मुकेश शर्मा, नेत्रपाल कश्यप, अशोक पाल, नरेश पाल, महेश चंद शर्मा, मनोज पाल, सोमपाल, धर्मपाल, धर्मवीर, राजकुमार पाल, विनोद पाल, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed