{"_id":"5af0a1c94f1c1b63098b8873","slug":"111525719497-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक साथ होगी 200 तालाबों की खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक साथ होगी 200 तालाबों की खुदाई
Updated Tue, 08 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में जल संचयन को लेकर एक साथ 200 तालाबों की खुदाई होगी। बीडीओ को अपने क्षेत्र के तालाबों का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तालाब खुदाई का अभियान 18 मई को पूरे जिले में एक साथ चलाया जाएगा।
बारिश के मौसम से पहले तालाबों की खुदाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि बरसात का पानी तालाबों में आसानी से संचय हो। जल संचयन से जिले में वाटर लेविल को भी ठीक किया जायेगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि पूरे जिले में एक ही दिन सभी तालाबों में खुदाई होनी चाहिए। जिले में 200 तालाबों का लक्ष्य रखा गया है। सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि जिले में 18 मई को एक साथ सभी तालाबों में खुदाई का कार्य किया जायेगा। ग्राम प्रधान मनरेगा के अंतर्गत तालाबों की खुदाई करायेंगे। तालाबों के चयन की जिम्मेदारी बीडीओ को दी गई है। प्रत्येक बीडीओ को अपने ब्लाक के 20 तालाबों का चयन कर उसकी सूची उपलब्ध करानी है, ताकि 18 मई को अभियान को गति दी जा सके। तालाब खुदाई का मकसद यह है कि वर्षा का जल बेकार जाये। वर्षा के जल को तालाबों में संचय किया जा सके।