{"_id":"5adb8d884f1c1b350b8b5dae","slug":"111524338056-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्नों से भरी बुग्गी खाई में पलटी, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्नों से भरी बुग्गी खाई में पलटी, किसान की मौत
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गन्नों से भरी बुग्गी खाई में पलटी, किसान की मौत
रतनपुरी/खतौली।
बुढ़ाना के शुगर मिल में गन्ना डालने जाते समय ट्रक ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुग्गी खाई में जा पलटी, जिसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी किसान तनवीर अहमद (52) पुत्र हाजी शौकत अली शनिवार की सुबह को अपनी भैंसा बुग्गी में गन्ने लादकर बुढ़ाना के शुगर मिल में डालने के लिए जा रहा था। सुबह करीब चार बजे वह बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ी पहुंचा। इस बीच पीछे से आए ट्रक ने उसकी भैंसा बुग्गी में जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे बुग्गी सड़क किनारे खाई में पलट गई। किसान तनवीर भी बुग्गी और गन्नों के नीचे दब गया। काफी देर तक बुग्गी और गन्नों के नीचे दबे रहने के बाद करीब दो घंटे बाद दभेड़ी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गन्ना और बुग्गी को हटाकर तनवीर को बमुश्किल नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहां से गुजर रहे टोड़ा निवासी ग्रामीण मुर्सलीन पुत्र जमीरुदीन ने उसकी पहचान तनवीर अहमद के रूप में की। किसान की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और बुढ़ाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम को पीएम के बाद किसान का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक किया। मृतक किसान तनवीर मौजूदा ग्राम प्रधान नसीम का छोटा भाई था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।