फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीस पार्टी दलितों के साथ: मदनी

पीस पार्टी दलितों के साथ: मदनी

Wed, 04 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीस पार्टी दलितों के साथ: मदनी
पीस पार्टी दलितों के साथ: मदनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राशिद उमर मदनी ने कहा कि दलितों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। पीस पार्टी दलितों के साथ है। भाजपा के निशाने पर मुसलमान और दलित हैं। हम भारत को भाजपा मुक्त कराना चाहते हैं।

बालाजी चौक पर रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में मदनी ने कहा कि भाजपा टारगेट बनाकर मुसलमानों और देश के मूल निवासी दलितों का उत्पीड़न कर रही है। दलितों के अधिकार छीनने का काम कर रही है। पीस पार्टी दलितों के साथ है। इस समय देश और प्रदेश में मनुवाद और मूल निवासी के बीच अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने भाजपा पर देश की जनता के साथ झूठे वादे करने का आरोप लगाया। प्रदेश में बसपा और सपा को नजदीक लाने का काम भी पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब ने किया है। लोकसभा चुनाव सभी दल एक होकर लड़ेंगे। प्रदेश में पीस पार्टी रालोद से अधिक ताकत वर है। कैराना और नूरपुर के चुनाव में भी विपक्ष की जीत होगी। इस अवसर पर उन्होंने नौशाद खान को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। काजी नईमुज्जमा को प्रदेश सचिव और डॉ उसमान को जिला सलाहकार नियुक्त किया। वार्ता में रियासत, मुन्ना अंसारी, यामीन सैफी, मुमताज मलिक, इदरीश कस्सार, नदीम, माजिद, आजम, महफूज, सैफ अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed