{"_id":"5aaabae64f1c1ba6758b5a0c","slug":"111521138406-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अफसरों ने की जांच-पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अफसरों ने की जांच-पड़ताल
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आयकर अफसरों ने की जांच-पड़ताल
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। आयकर अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर गत वर्ष ठेकेदारों द्वारा किए गए विकास कार्यों में दिए गए जीएसटी के बारे में जानकारी ली।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि आयकर अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां गत वर्ष कस्बे में ठेकेदारों द्वारा किए गए विकास कार्यों में दिए गए जीएसटी कर के बारे में जानकारी ली। टीम ने जमा कराई गई जीएसटी की पत्रावलियों की गहनता से जांच की। आयकर अधिकारियों ने जांच के बारे में बताने से साफ इंकार कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।