{"_id":"5aaabadc4f1c1b00768b5c15","slug":"111521138396-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और मीडिया के बीच रहे समन्वय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और मीडिया के बीच रहे समन्वय
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन और मीडिया के बीच रहे समन्वय
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मीडिया का अहम रोल है। जिले में प्रशासन और मीडिया के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने और विभिन्न विभागों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाएगी। बैठक के माध्यम से जहां पत्रकारों की समस्याओं की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी, वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से उन्हें अवगत कराया जाएगा। समिति सदस्यों ने मांग रखी कि ग्रामीण क्षेत्रों में थानों पर पत्रकारों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि पत्रकार उत्पीड़न संबंधित कोई प्रकरण नहीं है।