{"_id":"5aa029594f1c1b9b248b8a75","slug":"111520445785-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या बताया
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा से मजदूरी करने गए युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ितों का आरोप है कि युवक की मौत दुर्घटना नहीं, उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
संभलहेड़ा के मौहल्ला महमूदपुर निवासी फारूक पुत्र मोहम्मद गांव के ही प्रदीप और उसके भाई संदीप पुत्रगण ब्रिजेश को मजदूरी कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लेकर गया था। जई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को खेत से निकालते समय अचानक ट्रॉली पलट गई। इस दौरान प्रदीप ट्रॉली के नीचे दब गया। शोरशराबा होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कड़ी मशक्कत कर युवक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जानसठ सीएचसी पर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, परिजनों ने प्रदीप की दुर्घटना में मौत होने से इंकार किया है। उनका आरोप है कि प्रदीप की हत्या की गई है। इसकी पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल करे। इस मामले में पीड़ितों ने पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप से शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व मंत्री ने एसपी ग्रामीण से इस संबंध में बातचीत कर मामला हत्या में दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच कर मुकदमे को हत्या में तरमीम करने का आश्वासन दिया है। उधर, परिजनों ने दोपहर बाद शव का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई की ओर से दुर्घटना के लिए ट्रैक्टर मालिक एवं तीन अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।