{"_id":"5a68d5034f1c1b89268b65cb","slug":"111516819715-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने का आह्वान
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में वक्ताओं ने 2019 को टारगेट बनाकर कार्यकर्ताओं से बूथों पर जाकर वोट बनवाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को भी बताया।
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्षों की बैठक मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता रविवार को मतदान केंद्रों पर लगने वाले बूथों पर जाकर वोट बनवाने का काम करें। तभी भाजपा का 2019 का सपना साकार हो सकता है। ब्रजेश रस्तोगी ने कहा कि रेडियो में मन की बात तो सब सुनते हैं, लेकिन पार्टी नेता व विधायक कार्यकर्ताओं की मन की बात नहीं सुनते हैं। जिससे उनका मनोबल गिरता है। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल व जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वोट बनवाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा को सुनकर उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। संचालन मंडल महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया। विनीत त्यागी, जोगिंद्र सिंह, सोनी गुर्जर, मुकेश शर्मा, रामधारी कश्यप, अमित कसाना, राजीव गुप्ता, महेश चंद शर्मा, गौरव भटनागर, निर्भय शरण शर्मा, योगेंद्र सिंह, अनुज सैनी आदि उपस्थित रहे।
537 लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति
जानसठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर बजाने के लिए अनुमति लेने की कार्रवाई कराई गई थी। तहसील क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर के लिए 537 अनुमति लेने को आवेदन किए गए थे। जिनकी जांच कराकर अनुमति दी गई है। एसडीएम ने बताया कि बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने वाले धार्मिक स्थलों के संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।