{"_id":"5a5bae4b4f1c1b7c268b46ff","slug":"111515957835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने तंबू बनाना सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने तंबू बनाना सीखा
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में छात्राओं ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता, तंबू बनाने का प्रशिक्षण लिया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिविर में छात्राओं को समाज सेवा और देश भक्ति की प्रेरणा मिलती है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर रेनू गर्ग, जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा, आपदा प्रबंधन अधिकारी नील कुमार ने विचार रखे। प्रधानाचार्य सुनीता गौड ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। अनीता गुप्ता, पारुल माहेश्वरी, मीना जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन