{"_id":"5a55112e4f1c1b18758b56fd","slug":"111515524398-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डाली 54 लाख की मिट्टी, विधायक खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डाली 54 लाख की मिट्टी, विधायक खफा
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। छपार गांव में बन रहे आईटीआई का पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने निरीक्षण किया। जांच-पड़ताल की गई तो कार्यदायी संस्था और अधिकारियों ने 54 लाख रुपये भराव के लिए मिट्टी पर खर्च कर दिए हैं। मौके पर अधिकारियों को बुलाकर इस बाबत जानकारी ली गई, मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधायक खफा हो गए। विधायक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को करने की बात कही है।
छपार क्षेत्र पुरकाजी विधानसभा के अंतर्गत आता है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आईटीआई निर्माण की योजना तैयार की है, जिसके चलते छपार में आईटीआई कॉलेज पिछले कई सालों से निर्माणाधीन है। मंगलवार को विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने दलबल के साथ आईटीआई निर्माण का निरीक्षण किया। विधायक के मुताबिक पहले आईटीआई निर्माण पर कुल लागत करीब 2.79 करोड़ थी। जिसमें अधिकारियों ने 54 लाख रुपये का मिट्टी का भराव करा दिया। बाद में इस प्रोजेक्ट का दोबारा से खाका बनाया गया तो 6.33 करोड़ रुपये पारित हुए। विधायक का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर विधायक ने सीएनडीएस प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर जांच-पड़ताल की। निर्माण के साथ खर्च का ब्योरा मालूम किया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने बताया कि बिल्डिंग का निर्माण एक गहरे गड्ढ़े में कराया जा रहा है, जो कई मीटर गहरा है। इसका निर्माण समतल भूमि पर होता तो लाखों रुपये भराव से बचाए जा सकते थे। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट की उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।