{"_id":"5a550f394f1c1b273c8b5bd1","slug":"111515523897-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"को भी बेकसूर जेल नहीं जाएगा: कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को भी बेकसूर जेल नहीं जाएगा: कप्तान
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि अपराधियों और माफिया के खात्मे के लिए पुलिस और जनता के बीच विश्वाश पैदा करना उनका मकसद है। निर्दोष लोगों को जेल नहीं भेजा जाएगा। भूमाफिया पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की।
टाउन हाल में एस-10 और एस-7 के सदस्यों और जिम्मेदार लोगों की बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि पब्लिक के सहयोग से अपराध पर अंकुश लगा है। अब भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपराध नियंत्रण में पब्लिक का सहयोग जरूरी है। पुलिस की कार्रवाई से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने लोगों से विवाद और झगड़ों को आपस में मिल बैठक कर सुलझाने को कहा। उन्होंने कहा कि फर्जी नामजदगी नहीं होगी और न ही निर्दोष लोगों को जेल भेजा जाएगा। इस दौरान एएसपी मणिलाल पाटीदार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव शर्मा के अलावा गणमान्य लोग, सभासद मौजूद रहे।
भोपा में कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में जिम्मेदार लोगों की बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी अनंत देव कहा कि गांव के झगड़े गांव में निपटाए जाए। पुलिस मित्र बनाने का मकसद पुलिस और जनता के बीच विश्वास पैदा करना है, जिससे दोनों में सामंजस्य बढ़ने से अपराध और अपराधी और आपसी विवादों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। बदमाश की कोई जाति नहीं होती है। वह जेल व जेल से बाहर रहकर लोगों से वसूली करता है। इसीलिए पुलिस बदमाशों को ढूंढ-ढूंढ कर ऊपर का रास्ता दिखाने पर लगी है। भूमाफिया पर भी नकेल कसी जा रही है। गोकशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने महिला सुरक्षा के विषय में चर्चा की । धार्मिक स्थलों सहित समस्त स्थानों पर लगे लाउडस्पीकर की अनुमति लेने की भी जानकारी दी। थाना प्रभारी को आदेश दिया कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। एसएसपी ने उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे। संचालन प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने किया।