फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अतिक्रमण हटवाते होमगार्ड की मौत

अतिक्रमण हटवाते होमगार्ड की मौत

Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते  होमगार्ड की मौत
अतिक्रमण हटवाते होमगार्ड की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के बाजार से अतिक्रमण हटवाते समय हृदयगति रुकने से होमगार्ड की मौत हो गई। गांव अथाई निवासी पूर्व प्रधान महेश चंद का बेटा दिग्विजय सिंह भोपा थाने पर होमगार्ड के रूप में तैनात था।
सोमवार को कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। अभियान में लगी टीम में दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया था। भोपा बस टैंड पर पहुंचते ही दिग्विजय सिंह के सीने में दर्द हुआ, जिसके चलते उसके होमगार्ड साथी कृष्णपाल कस्बे में डॉक्टर के यहां ले गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत है गई। दिग्विजय सिंह छह बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के दो बेटी परी पीहू हैं। पत्नी सोनम सहित पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन


भोपा में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाया। तीन दिन पूर्व कस्बे मे मलपुरा के युवक कार्तिक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, तब लगाए गए जाम के दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान और थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में कस्बे से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर दुकानों के बाहर लगे टीन शेड आदि सहित बाहर फैले हुए सामान को हटवाया गया। बस स्टैंड सहित सड़क से सटाकर लगने वाली रेड़ी व ठेलियों को भी हटाया गया। सोमवार को काफी हद तक अतिक्रमण हटवा दिया। शेष बचे दुकानदारों को एक दिन का समय दिया गया।


परिचालक पर हमला
भोपा (मुजफ्फरनगर)। बस कंडेक्टर को मारपीट कर घायल किया। सिकंदरपुर निवासी लोकेश ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम वह मोरना से बस में सवार होकर अपने घर जा रहा था जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो उसके ही गांव के एक युवक ने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed